Friday, June 5, 2009

अद्वैत स्वरुप सतविवेक मिशन के बारे में


अद्वैत स्वरुप सत् विवेक मिशन की गुरु परम्परा में ऐसे महापुरुष हैं जिनके सानिध्य से ही भक्त जनों का कल्याण हुआ है। यह परम्परा उन जिज्ञासुयों के लिए है जो परम तत्त्व के बारे में जानना चाहते है तथा ब्रह्म ज्ञान को समझने की चेष्ठा रखते हैं। सन् १९७३ के अप्रैल में हमारे गुरु महाराज श्री श्री १००८ परमहंस स्वामी रामानंद सत्यार्थी जी महाराज ने इस विद्या का उपदेश दे कर जनकल्याण करने का भार हमारे गुरु श्री सत् विवेक जी को सौपा था। हमारे गुरु प्रति क्षण इसी कार्य को पूरण करने में कार्यशील रहते हैं। इस साईट पर हम उनके अनुभूतिपरक उपदेशो की सम्पूर्ण व्याख्या नही कर सकते, पर आशा जरूर करते हैं की इसके माध्यम से इस परम्परा की चमक हर जिज्ञासु तक पहुँचेगी।